इंडेन दुनिया में सबसे बड़े पैक्ड LPG ब्रांड्स में से एक है। इंडेन को सुपरब्रांड्स काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया है।
इंडेन एलपीजी गैस को 6 प्रकार के पैक या आकारों में बेचा जाता है और ग्राहकों को डिलीवर किया जाता है।
घरेलु इंडेन गैस के खाली सिलेंडर का वजन आमतौर पर 15.3 किलोग्राम के होते हैं। जिसके बारे में मैंने संषिप्त में निचे बताया है

इसके अतिरिक्त 19 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम और 425 किलोग्राम के जंबो सिलेंडर को औद्योगिक या वाणिज्यिक उपयोग में लाया जाता है।
और इस गैस का उपयोग घरेलु इस्तेमाल में नहीं किया जाता है क्युकी घरेलु इस्तेमाल के लिए छोटे सिलिंडर बहुत उपयोगी होता है।
तो आईये जानते है इस लेख में खाली सिलेंडर का वजन इंडेन गैस के द्वारा कितना होता है घरेलु और वाणिज्यिक गैस दोनों का वजन अलग अलग होता है।
गैस से भरे सिलेंडर और खाली सिलेंडर का वजन अलग अलग होता है। सिलेंडर का वजन कम होने पर आप इसकी शिकायत इंडेन गैस के टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं।
और आप अपने गैस की डिलीवरी लेते समय डिलीवरी बॉय को बोलके गैस का वजन अपने सामने कर सकते है।
यदि उस स्तिथि में गैस का वजन कम आता है तो इसकी कंप्लेंट आप Indane गैस या अपने गैस एजेंसी में कर सकते है |
इंडेन गैस सिलेंडर का वजन
आपको बता दें की इंडेन गैस घरेलु सिलेंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है। इसके अतिरिक्त खाली इंडेन गैस का वजन अलग होता है। एक घरेलु उपयोग में लाये जाने वाले खाली इंडेन गैस सिलेंडर का वजन 15.3 किलोग्राम से 16 किलोग्राम तक होता है।
हाल ही में इंडेन ने 5 किग्रा और 10 किग्रा के ट्रांसलूसेंट लुक के फाइबर कम्पोज़िट के बने सिलेंडर को लांच किया है। गैस से भरे गए घरेलु उपयोग में लाये जाने वाले सिलेंडर का कुल वजन 29.5 होता है। आपको नया सिलेंडर लेते समय यह ध्यान रखना जरुरी है की सिलेंडर का कुल वजन 29.5 किलोग्राम है या नहीं।
हर सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में उसका वजन लिखा हुआ होता है। यदि खाली सिलेंडर का वजन 16 किलोग्राम है, तो आपके इस सिलेंडर का वजन 30 किलो 200 ग्राम होगा।
यदि इससे कम का वजन है तो इस मामले में आप इसकी शिकायत ऑनलाइन या टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कर सकते हैं।
इंडेन गैस सिलेंडर वजन
- सभी ग्राहकों को हमेशा सिलेंडर का वजन करके ही लेना चाहिए। एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी के मामले अक्सर आते रहते हैं।
- यदि आप जागरूक नहीं होंगें तो आप भी इस ठगी का शिकार होते रहेंगे।
- गैस गोदाम या गैस एजेंसी में सिलेंडर वजन करने के लिए तराजू या वजन नापने की मशीन लगी होती है।
- आप यदि अपने गैस सिलेंडर का वजन जानना चाहते हैं तो आप इसकी डिलीवरी लेते समय इसका वजन अवश्य कराएं।
- शहर के कुछ इलाकों में एक सिलेंडर से गैस की चोरी करके दूसरे सिलेंडर में भर दी जाती है। इस गैस को निकलकर नया सिलेंडर तैयार किया जाता है और इसे ब्लैक में बेचा जाता है।
- आप इस प्रकार की शिकायत MYlpg की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके कर सकते हैं।
आप इस बात को और भी अच्छे से समझने के लिए निचे दी गयी विडियो को देखिये धन्यवाद,
घरेलु इंडेन एलपीजी गैस सिलेंडर का वजन
घरेलु खाली सिलेंडर का वजन | 15.3 किलोग्राम |
गैस का वजन | 14.2 किलोग्राम |
एलपीजी सिलेंडर का कुल वजन | 29.5 किलोग्राम |
पूछे जाने वाले प्रशन:
खाली सिलेंडर का वजन कितना होता है?
खाली सिलेंडर का वजन 15.3 किलोग्राम होता है।
इंडेन / इंडियन गैस सिलेंडर का वजन कितना होता है?
आमतौर पर घरेलु गैस सिलेंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है। घरेलु गैस का कुल वजन 29.5 किलोग्राम होता है। जिसमें से 15.3 किलोग्राम खाली सिलेंडर का वजन और 14.2 किलोग्राम गैस का वजन होता है।
औद्योगिक या वाणिज्यिक उपयोग में लाये जाने वाले Indane Gas Cylinder का वजन कितना होता है ?
19 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम और 425 किलोग्राम के जंबो सिलेंडर को औद्योगिक या वाणिज्यिक उपयोग में लाया जाता है।
सिलेंडर का वजन कैसे पता करें ?
सिलेंडर का वजन सिलेंडर के ढक्कन या सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में लिखा होता है। आप इसे अपने सिलेंडर के ऊपरी हिस्स्से में देख सकते हैं।
इंडियन गैस सिलेंडर का वजन कितना होता है?
15 से 16 किलो वाले सिलेंडर में भरी जाने वाली गैस का वजन 14.2 किलो ग्राम होता है।